रायबरेली/अमेठी,20 मई 2026। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहा। रायबरेली दौरे के दूसरे दिन राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में देश के पीएम पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पर जमकर निशाना साधा।राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहते हुए कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मंच पर माइक हाथ में आते ही राहुल गांधी के तेवर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। मैं माफी नहीं मांगूंगा, फिर बोलूंगा अमित शाह और नरेंद्र मोदी गद्दार हैं, क्योंकि उन्होंने कॉन्सि्टट्यूशन पर आक्रमण किया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं इन लोगों से नहीं डरता हूं। हिंदुस्तान की जनता भी इस बात को समझ गई है, वो भी आपसे नहीं डरती है। आगे उन्होंने कहा कि पता नहीं आज आपने मोदी जी का वीडियो देखा कि नहीं देखा। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वालों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी को टॉफी खिला रहे है। पीएम ने इटली जाने से पहले हिंदुस्तान से कहा कि खूब पेट्रोल का यूज़ कम करो। फिर उसी के एक दिन बाद 4000 करोड़ के हवाई जहाज में इटली गए। वहां के पीएम को टॉफी खिलाकर रील बनवा रहे हैं। देश की जनता के साथ यह क्या खिलवाड़ हो रहा है। फैक्टि्रयां बंद हो रही हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में खाद नहीं मिलेगी। समय आने वाला है। ईरान में अमेरिका और ईरान की लड़ाई हुई, उसमें होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के बाद पीएम मोदी ने रोते हुए कहा था मुझे फांसी पर चढ़ा देना, अगर काला धन खत्म नहीं हुआ। अब फिर से हाथ जोडऩे और रोने का टाइम आ रहा है। आप एक बात याद रखिए,नोटबंदी हिंदुस्तान के किसानों पर,मजदूरों पर, छोटे व्यापारियों पर आक्रमण था। नोटबंदी का लक्ष्य आपके जेब का पैसा, आपकी मेहनत का पैसा अडानी और अंबानी के हवाले करने का था। जब हमारे मजदूर हजारों किलोमीटर पैदल चल रहे थे। तब नरेंद्र मोदी अडानी अंबानी का लाखों करोड़ों रुपए का कर्ज माफ कर रहे थे। अब देखिए, इन्होंने क्या किया। पब्लिक सेक्टर को खत्म कर दिया। फैक्टि्रयां बंद हो गई। किसान मजदूर कमजोर हो गए। पूरे देश में इन्होंने बेरोजगारी फैला दी। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में आर्थिक तूफान आ रहा है। ऐसा तूफान आ रहा है, जो हिंदुस्तान में कभी नहीं आया था। नरेंद्र मोदी चुनाव के पहले कहते हैं कि तेल और गैस की कोई कमी नहीं है,सब कुछ ठीक है। हम दो महीने से कह रहे है। पार्लियामेंट में कहा, भाषणों में कहा कि 2 महीने से कहा,तब बीजेपी वाले मेरा मज़ाक उड़ाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी को पिछले 3 महीने में जो सुधार करना था,नहीं किए। नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 साल से संविधान पर आक्रमण किया है। आरएसएस के लोगों को इलेक्शन कमीशन को पूरा कंट्रोल कर दिया। वोट चोरी का सिस्टम बना लिया। अडानी-अंबानी देश को नहीं बचा सकते है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur