Breaking News

रोम@प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी संग की द्विपक्षीय वार्ता

Share


भारत-इटली में हुई विशेष रणनीतिक साझेदारी
रोम,20 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। उन्होंने भारत- ईयू मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने में इटली के सहयोग के लिए मेलोनी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, हम मिलकर इसके जल्द से जल्द कार्यान्वयन की दिशा में काम करेंगे, ताकि कारोबारी समुदाय को इसका पूरा लाभ मिल सके।
प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज का दिन हमारे संबंधों के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक दिन है। मेरे मित्र की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा 2000 में हुई थी। आज इस यात्रा के साथ, हम न केवल इस अंतराल को भर रहे हैं, बल्कि मिलकर हमने अपने संबंधों में नई जान डालने का भी फैसला किया है। प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के बीच संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ऊंचा उठाना पिछले 3 वर्षों में दोनों देशों के बीच हुई कई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद हुआ है। इसमें 2023 में नई दिल्ली में एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत और पिछले साल ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 2025-2029 के लिए एक संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना पर हस्ताक्षर करना शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं रोम में राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से मिला। हमने भारत और इटली के बीच जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि एआई, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्र हमारे बीच सहयोग के अवसर कैसे बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि दोनों देशों के स्टार्टअप, अनुसंधान केंद्रों और उद्योगों को जोडऩे के लिए भारत-इटली नवाचार केंद्र बनाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा, मोदी जी चाहते हैं कि जनता उनके भाषणों की मेलोडी का आनंद ले, जबकि उनकी सरकार की लूट से पैदा हुई तकलीफ को झेलती रहे!
पिछले 11 सालों में मोदी सरकार के राज में हर भारतीय पर औसत कर्ज 11 गुना बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर, 229 बड़े उद्योगपतियों और 26 नए अरबपतियों की कुल संपत्ति कथित तौर पर 97.50 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को
मेलोडी टॉफी गिफ्ट की…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- ‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू ‘ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

Share नई दिल्ली,20 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जाति के आधार पर जनगणना …

Leave a Reply