Breaking News

बिलासपुर@महिला तस्करों का पर्दाफाश…कपड़ों की गठरियों में छिपाकर ला रहीं थी 53 लाख रुपये के गांजा की खेप

Share

बिलासपुर,19 मई 2026। 19 मई 20267 छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो इलेक्टि्रक ऑटो में 90 किलो गांजा ले जा रही 8 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। महिलाएं ट्रेन के जरिए ओडिशा से कपड़ों की गठरियों के बीच गांजा छिपाकर लाई थीं। एसीसी और सरकंडा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। जीआरपी ने महाराष्ट्र से 14 किलो गांजा लेकर आए 3 तस्करों को पकड़ा। सरकंडा पुलिस और जीआरपी महाराष्ट्र कार्रवाई में 53.80 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। एसीसी की टीम चाकूबाजी के आरोपियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान करीब 3 बजे सूचना मिली, रेलवे स्टेशन की ओर से दो इलेक्टि्रक ऑटो सीपत रोड की तरफ आ रहे हैं। इनमें कुछ महिलाएं बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों के बीच बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जा रही थीं। सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस ने बिलासपुर-सीपत रोड पर स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर दोनों ऑटो (CG 10 BS 7574 और CG 10 CC 3813) को रोक लिया।
कपड़ों की गठरियों के बीच रखा था गांजा : ऑटो में 8 महिलाएं और कुछ बच्चे सवार थे। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की 8 बोरियों और कपड़ों के गट्ठों के भीतर खाकी टेप से लिपटे गांजे के 86 पैकेट मिले। हर पैकेट करीब एक किलो का था। तौल कराने पर कुल 90 किलो गांजा बरामद मिला। इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस का दावा है कि 90 किलो गांजा, दो इलेक्टि्रक ऑटो और अन्य सामान समेत कुल 46 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया, सूचना मिली थी कि मटियारी गांव की कई महिलाएं कुछ दिनों से ओडिशा गई हुई हैं। जब इस बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि महिलाएं कमाने-खाने के लिए गई थीं। हालांकि पुलिस को शक हुआ कि वे गांजा की खेप लेने गई हो सकती हैं।


Share

Check Also

बिलासपुर@दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला मुख्यालय बिलासपुर

Share विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन बिलासपुर, दिनांक 18 …

Leave a Reply