रायबरेली,19 मई 2026। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार को रायबरेली में उन्होंने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अदाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन की बजाए पीएम कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं। राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- हम आपके साथ खड़े हैं। जहां भी आप जाएंगे, मुझे बुला लीजिए, मैं आपके साथ रहूंगा। आपने मेरा समर्थन किया, आपने बारात घर की मांग की थी, हमने आपको बारात घर भी दे दिया। अगली बार जब यहां शादी होगी तो मुझे जरूर बुलाइएगा, मैं जरूर आऊंगा। हमारा रिश्ता प्यार का है, दिल का रिश्ता है, परिवार जैसा रिश्ता है। जनता मेरे लिए माता-पिता, दादी, बहन और भाई जैसी है। राहुल मंगलवार सुबह 11.30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बैनर-पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
राहुल बोले…देश को बदलना है तो मोदी जी आपको बात समझनी होगी : राहुल गांधी ने कहा- आज की स्थिति को हल्के में लिया जा रहा है। सरकार को मजाक नहीं बनाना चाहिए। तुरंत एक्शन लेकर देश की सुरक्षा और हितों की रक्षा करनी चाहिए। हम हर रोज पीएम मोदी से कह रहे हैं कि किसानों, व्यापारियों, मजदूरों की रक्षा करना शुरू करो। अगर आप नहीं करोगे तो देश बर्बाद हो जाएगा। अब अगर देश को बदलना है तो नरेंद्र मोदी जी आपको यह बात समझनी होगी। राहुल ने कहा…नरेंद्र मोदी कहते है कि सोना मत खरीदो,इलेक्टि्रक गाड़ी खरीदो, विदेश मत जाओ। इतना कहने के बाद नरेंद्र मोदी विदेश चले जाते हैं। दुःख की बात है कि अब जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है,जिसको कोई रोक नहीं सकता। ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जो आपने हमने कभी जिंदगी में नहीं देखा होगा। इसकी चोट किसको लगेगी। अंबानी-अदाणी अपने महलों में बैठे रहेंगे। उनके महलों में चारों ओर सिक्योरिटी होगी। हिंदुस्तान के मजदूर, युवाओं, छोटे व्यापारियों को चोट लगेगी।
राहुल बोले- पीएम ने किसानों-मजदूरों का पैसा अपने दोस्तों को दे दिया
राहुल गांधी ने कहा- मैंने आपसे जो वादा किया था, वह पूरा किया। देश की बात करते हुए राहुल ने कहा कि जनता का पैसा, मजदूरों का पैसा, किसानों का पैसा, पीएम नरेंद्र मोदी ने अंबानी और अदाणी को दे दिया। उन्होंने छोटे व्यापारियों से पैसा खींचकर अपने मित्रों को दे दिया।
राहुल बोले- बहुत कठिन समय आ रहा है, यूपी की जनता को आर्थिक शॉक लगेगा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आर्थिक संकट पर कहा- अब आर्थिक तूफान आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा, बल्कि पूरा टूटेगा। दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को शॉक लगेगा। आर्थिक शॉक आ रहा है वह अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए, जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।
राहुल बोले- आप मुझे बुलाइए, मैं आपके घर आऊंगा
राहुल ने कहा- हम आपके साथ खड़े हैं। जहां भी आप जाएंगे, मुझे बुला लीजिए, मैं आपके साथ रहूंगा। मैं जनता के साथ खड़ा हूं, जनता के साथ दिखाई देता हूं और जनता से प्यार करता हूं। आप देख लीजिए, देश के तमाम बड़े नेता मोदी जी, अमित शाह जी, गडकरी सभी अंबानी जी की के घर शादी में गए थे। राहुल गांधी वहां कभी नहीं जाएंगे। मैं यह संदेश दे रहा था कि मैं भी आप लोगों के बीच आना चाहता हूं, आपके घरों में आना चाहता हूं। आपने मेरा समर्थन किया, आपने बारात घर की मांग की थी, हमने आपको बारात घर भी दे दिया। अगली बार जब यहां शादी होगी तो मुझे जरूर बुलाइए, मैं जरूर आऊंगा। हमारा रिश्ता प्यार का है, दिल का रिश्ता है, परिवार जैसा रिश्ता है। जनता मेरे लिए माता-पिता, दादी, बहन और भाई जैसी है।
राहुल बोले…मोदी जी की राजनीति एक ही दिशा में रही नफरत फैलाना
राहुल गांधी ने खीरो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा…आपने लोकसभा चुनाव में हमारा पूरा समर्थन किया। भारी बहुमत से हमें जिताया। इसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपसे देश के हालात पर भी बात करना चाहता हूं। आज देश में क्या हो रहा है और आने वाले समय में क्या होने वाला है। पिछले 10 से 12 सालों में नरेंद्र मोदी जी की राजनीति एक ही दिशा में रही है- नफरत फैलाना, लोगों का ध्यान भटकाना और जनता की संपत्ति, चाहे वह किसानों की हो, मजदूरों की हो, छोटे व्यापारियों की हो या युवाओं की। उसे कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में पहुंचाना। राहुल ने कहा…लोग पूछते हैं कि मजदूरों से धन कैसे छीना गया, तो मैं बताना चाहता हूं। हर साल मनरेगा जैसी योजनाओं के जरिए मजदूरों को रोजगार और पैसा मिलता था। करोड़ों लोगों को इससे रोजगार मिलता था, लेकिन आरोप है कि इस व्यवस्था में बदलाव कर कई जगहों पर इसका असर कम हुआ।
नोटबंदी के दौरान भी
आम जनता को कठिनाई हुई : राहुल
राहुल ने कहा… आरोप यह भी है कि बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया, जबकि आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर इसका विपरीत असर पड़ा। नोटबंदी के दौरान भी आम जनता को कठिनाई हुई। लोगों की बचत और नगद लेन-देन प्रभावित हुआ। यह राजनीति नफरत फैलाने, ध्यान भटकाने और जनता के संसाधनों के केंद्रीकरण की दिशा में रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur