Breaking News

ओस्लो@नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया….उनका ये 32 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Share


यूरोप भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करेगा : पीएम मोदी
ओस्लो,18 मई 2026। नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यह नॉर्वे के सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसे मिलाकर अब तक पीएम मोदी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले कल स्वीडन ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था। पीएम मोदी ने आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के पीएम योनास स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू हुआ था। पीएम मोदी के मुताबिक, यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा विकास और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। इस समझौते के तहत अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।
मोदी बोले- जंग का हल सिर्फ बातचीत से निकल सकता है : नॉर्वे में मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूक्रेन जैसे संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही निकाला जा सकता है। सिर्फ सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम आधारित व्यवस्था,बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। चाहे यूक्रेन का मुद्दा हो या पश्चिम एशिया का, भारत शांति और जल्द संघर्ष खत्म कराने की हर कोशिश का समर्थन करता रहेगा। मोदी ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि दुनिया की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में बदलाव जरूरी है। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे का भी जिक्र किया और कहा कि हर तरह के आतंकवाद को जड़ से खत्म करना भारत और नॉर्वे की साझा प्रतिबद्धता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का समर्थन करने के लिए नॉर्वे का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में नॉर्वे भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहा।
नॉर्वे बोला…भारत जैसे लोकतांत्रिक
देशों के साथ साझेदारी जरूरी

नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओस्लो दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता, तनाव और संघर्ष के दौर में उन देशों के साथ रिश्ते मजबूत करना जरूरी है, जिनके साथ समान मूल्यों और हितों को साझा किया जाता है। स्टोरे ने कहा कि दुनिया में इस समय काफी तनाव और अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे समय में उन देशों के साथ रिश्ते मजबूत करना जरूरी है जिनकी सोच और मूल्य एक जैसे हों। उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्वे जैसे लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग बहुत अहम है। प्रधानमंत्री मोदी की ओस्लो यात्रा दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों को दिखाती है। स्टोरे ने कहा कि भारत और नॉर्वे कई नए समझौते करने जा रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते से दोनों पक्षों को काफी उम्मीदें हैं।


Share

Check Also

पालघर@महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर…12 की मौत,25 घायल

Share पालघर,18 मई 2026। महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक …

Leave a Reply