Breaking News

नई दिल्ली@ एलपीजी के मोर्चे पर भारत को बड़ी राहत

Share

…20 हजार टन गैस लेकर गुजरात पहुंचा जहाज ‘सिमी’, 13 मई को पार किया था होर्मुज
नई दिल्ली,17 मई 2026 ।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच 20 हजार टन एलपीजी लेकर जा रहा ‘सिमी’ कैरियर सुरक्षित रूप से Deendayal Port पहुंच गया है। जहाज ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था। इस जहाज पर कुल 21 कू्र सदस्य सवार हैं, जिनमें 8 यूक्रेनी और 13 फिलिपीनी नागरिक शामिल हैं। निगरानी वाले मौजूदा ऑपरेशन्स के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाला ‘सिमी’ 11वां एलपीजी टैंकर बना। अधिकारियों के अनुसार, Directorate General of Shipping, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बीच करीबी समन्वय के कारण जहाज की सुरक्षित आवाजाही संभव हो सकी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। इसी बीच भारत के कच्चे तेल भंडार में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ महीनों में भंडार करीब 15 प्रतिशत घट गया है। कमोडिटी एनालिटिक्स फर्म Kpler के आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल कच्चा तेल भंडार फरवरी के अंत में 107 मिलियन बैरल था, जो अब घटकर 91 मिलियन बैरल रह गया है। इस भंडार में पेट्रोलियम रिजर्व, रिफाइनरी होल्डिंग्स और वाणिज्यिक भंडारण शामिल हैं, हालांकि पाइपलाइन स्टॉक इसमें शामिल नहीं हैं। आयात में कमी के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने अब तक उत्पादन और प्रोसेसिंग का काम स्थिर बनाए रखा है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा लंबे समय तक जारी रही, तो रिफाइनरियों को उत्पादन घटाने या प्रोसेसिंग स्तर कम करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Share कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में कहा था…मोदी का बाप भी जाएगा,शिकायत दर्ज… नई दिल्ली,26 …

Leave a Reply