Breaking News

नई दिल्ली@नीट-यूजी पेपर लीक केस…9वीं गिरफ्तारी,पुणे की टीचर गिरफ्तार

Share


एनटीए ने एक्सपर्ट तैनात किया था,छात्रों को बॉटनी-जूलॉजी के कई सवाल बताए
नई दिल्ली,16 मई 2026। सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में पुणे से एक और टीचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीनियर बॉटनी टीचर मनिषा गुरुनाथ मांधरे के रूप में की गई है। आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल बताए थे। छात्रों को बताए गए अधिकांश सवाल 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा के असली प्रश्नपत्र में थे। सीबीआई के मुताबिक मनिषा गुरुनाथ मांधरे को एनटीए ने नीट परीक्षा में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। उसके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी। जांच एजेंसी के अनुसार अप्रैल 2026 में आरोपी टीचर ने पुणे की ही रहने वाली मनिषा वाघमारे के जरिए नीट अभ्यर्थियों को जुटाया। मनिषा वाघमारे को सीबीआई पहले ही 14 मई को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई का दावा है कि मांधरे ने अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। इन क्लास में उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल छात्रों को समझाए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए। सीबीआई ने अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम,नासिक,पुणे और अहिल्यानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, गुरुवार को गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों को पुणे कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सीबीआई ने देशभर में 6 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply