Breaking News

नई दिल्ली@ये दुनिया के लिए आपदाओं का दशक…पहले कोरोना,फिर युद्ध,अब ऊर्जा संकट : पीएम मोदी

Share


नई दिल्ली,16 मई 2026। मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना,फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ये दशक दुनिया के लिए आपगदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी। मोदी ने अपने संबोधन में कहा…कि 2025 में भारत में करीब 44 करोड़ हजार नए स्टार्टअप स्टाट हुए हैं। पिछले साल भारत में 1.25 लाख से ज्यादा पेटेंट फाइल हुए। भारत चिप मेकिंग में सेमीकंडक्टर में भी बड़े कदम उठा रहा है। 12 सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम चल रहा है। इनमें से 2 में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। अब चिप भी डिजाइन इन इंडिया,मेड इन इंडिया होगी। भारत की ये जर्नी हमारे लोकतंत्र को मजूबूत बना रही है। मोदी ने कहा कि भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं। यानी पूरी दुनिया में हो रहे ट्रांजेक्शन का आधे से ज्यादा भारत में हो रहा है। स्टार्टअप तो आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है। 12 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्ट-अप थे। आज यह 2 लाख से ज्यादा हो गई है। स्टार्टअप की दुनिया में भी 2014 में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे आज 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं।
मोदी ने भारत-नीदरलैंड की दोस्ती को कमल-ट्यूलिप जैसा बताया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नीदरलैंड के रिश्तों की तुलना कमल और ट्यूलिप फूल से की। उन्होंने कहा कि जैसे नीदरलैंड पूरी दुनिया में ट्यूलिप फूलों के लिए मशहूर है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कमल और ट्यूलिप दोनों हमें एक खास सीख देते हैं। चाहे जड़ें पानी में हों या मिट्टी में,असली ताकत और खूबसूरती अपनी जड़ों से ही मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नीदरलैंड के संबंध भी इसी तरह मजबूत हैं और दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
पीएम बोले…नीदरलैंड यूरोप में भारत एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा
पीएम ने कहा कि भारतीय बिजनेस के लिए यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे नीदरलैंड बनेगा। इस जर्नी में हमारा प्रवासी समुदाय भरोसेमंद ब्रिज बन सकता है। नीदरलैंड ट्यूलिप की धरती है। यहां के खूबसूरत फूल को देखने के लिए दुनिया से लोग आते हैं। भारत में भी दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन जम्मू कश्मीर में है। जिस तरह नीदरलैंड को ट्यूलिप के लिए जाना जाता है वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। ट्यूलिप और कमल दोनों फूल हमें बताते हैं कि जड़े जाहे पानी में हो या धरती पर अगर सही पोषण मिले तो सुंदरता भी मिलती है और मजबूती भी आ जाती है।
मोदी बोले…आज की दुनिया नई चुनौतियों से जूझ रही…
द हेग में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आज की दुनिया नई चुनौतियों से जूझ रही है। पहले कोरोना,फिर युद्ध और अब एनर्जी क्राइसिस है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है। अगर ये नहीं बदला तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीब हो जाएगी।
मोदी बोले…आगे बढ़ना है
तो बड़े सपने देखने ही होंगे

मोदी ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश हो अगर उसे आगे बढ़ना चाहता है,तो उसे बड़े सपने देखने ही होंगे। आज हमारा भारत भी बहुत बड़े सपने देख रहा है। आज देश कह रहा है हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए हमें बेस्ट चाहिए और बेस्ट ही नहीं हमें फास्टेस्ट चाहिए। आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है,वो स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। क्वालिटी प्रोडक्ट बनाना चाहता है। वो एआई और सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का आगे ले जाना चाहता है। इसिलए ही भारत का स्टार्टअप इको सिस्टम लगातार हो रहा है। अब हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इको सिस्टिम वाले देश हैं। भारत चाहता है कि वह दुनिया का ग्रोथ इंज न बने। मोदी कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीय समुदाय की तारीफ करता है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीयों के योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply