Breaking News

गुवाहाटी@असम में 21 करोड़ की हेरोइन व अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Share


गुवाहाटी,14 मई 2026। असम में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कामरूप पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमीनगांव में एक बस से करीब 21 करोड़ 36 लाख मूल्य की हेरोइन और अफीम बरामद की है। इस मामले में पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के सीपीआरओ ने गुरवार को बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि मणिपुर के क्वाक्टा से पड़ोसी राज्य की ओर जा रही बस संख्या एएस 06 एसी 7555 के जरिए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया था कि बस में कोई सामान्य यात्री नहीं है और उसमें केवल तस्कर सवार हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अमीनगांव में बस को रोककर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बस में बने गुप्त खाने से 197 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 2.561 किलो हेरोइन और 8 किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने इस सिलसिले में अब्दुल लतीफ (33), मोहम्मद ताहेर अली (38), मोहम्मद इस्लामुद्दीन (38), मोहम्मद लतीप (30) और मोहम्मद अजमेर (37) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मणिपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@शुवेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

Share पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अब राष्ट्रगान के साथ गूंजेगा वंदे मातरम्नई दिल्ली,14 मई …

Leave a Reply