Breaking News

तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी@एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बनेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शपथ में मौजूद रहे

Share


तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी,13 मई 2026। एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और ्रढ्ढहृक्रष्ट नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री थे। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुए। ्रढ्ढहृक्रष्ट ने 16 में से 12 सीटें जीतकर 75′ का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। भाजपा ने 10 में 4 सीटें जीतकर 40′ के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 6′ रहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के संस्थापक एन. रंगासामी को बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी छाप छोड़ी है और केंद्र शासित प्रदेश के विकास पथ को मजबूत किया है। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर थिरु एन. रंगासामी जी को हार्दिक बधाई। उन्होंने एक अनुभवी और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और पुडुचेरी के विकास को मजबूती दी है। जनता के कल्याण के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने पेश की मिसाल…

Share अपने काफिले का आकार घटाया संसाधन बचत का दिया बड़ा संदेशनई दिल्ली,13 मई 2026। …

Leave a Reply