Breaking News

रायगढ़@रायगढ़…सट्टा सिंडिकेट के 3 आरोपी अरेस्ट,1 करोड़ कैश जब्त

Share


मास्टरमाइंड अवैध कमाई कारोबारियों के यहां रखता था,बाप-बेटा व्हाइट मनी में बदलते
रायगढ़,13 मई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा केस में मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड सट्टे की कमाई को अलग-अलग कारोबारियों के यहां छिपाकर रखता, फिर उसे हवाला चैनल के जरिए आगे ट्रांसफर करता था। वहीं, गिरफ्तार बाप-बेटे सट्टे से मिले ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदलते थे। पुलिस ने उनके पास से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपए कैश, एक नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। कुल मिलाकर पुलिस ने करीब 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए की संपत्ति जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली पुलिस और घरघोड़ा थाना की संयुक्त टीम ने शहर और घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें सोनू देवांगन (21), हर्षित देवांगन (24), भरत गोयल (22), गौतम भोजवानी (26), लक्ष्मीनारायण सिदार (28) और सागर गुप्ता (27) शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े हुए थे। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और कैश जब्त की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पूरा सट्टा नेटवर्क रायगढ़ के करन चौधरी (29) और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के इशारे पर चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन की जांच शुरू की।


Share

Check Also

सूरजपुर@भास्कर पारा कोल खदान की “खूनी रफ्तार” ने ली एक और जान

Share कोयला परिवहन कर रही ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौके पर …

Leave a Reply