चेन्नई,12 मई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने फ्लोर टेस्ट से पहले ए आई ए डी एमके के बागी गुट के नेताओं सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि से मुलाकात की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने फ्लोर टेस्ट से पहले एआईएडीएमके के बागी गुट के नेताओं सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि से मुलाकात की। तमिलनाडु विधानसभा में कल होने वाले अहम फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी। जोसेफ विजय ने मंगलवार को एआईएडीएमके के बागी नेताओं एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम से मुलाकात की। इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि वेलुमणि-षणमुगम गुट के पास ए आई ए डीएमके के 47 में से करीब 30 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये विधायक फ्लोर टेस्ट में टीवीके सरकार के पक्ष में वोट कर सकते हैं। विजय अपने चर्चित ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में स्थानीय एआईएडीएमके कार्यालय पहुंचे, जहां षणमुगम, वेलुमणि और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। नेताओं ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कई एआईएडीएमके नेता विजय से बातचीत करते नजर आए। विजय ने भी वेलुमणि और षणमुगम और एआईएडीएमके के अन्य सदस्यों के साथ लंबी चर्चा की। कुछ दिन पहले तक जब तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई थी,षणमुगम और वेलुमणि ने खुलकर विजय को समर्थन देने की बात कही थी। विजय की टीवीके ने हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतीं।
हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछे रह गई, जिसके बाद उसे गठबंधन का सहारा लेना पड़ा। इसी दौरान एआईएडीएमके नेताओं षणमुगम और वेलुमणि ने दावा किया था कि उनके साथ पार्टी के 30 विधायक हैं और वे टीवीके को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur