2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने,सभी ने असमिया में शपथ ली,मोदी-शाह मौजूद रहे
गुवाहाटी,12 मई 2026। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली,अजंता ने ओम, एजीपी के अतुल बोरा,बीपीएफ के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दो बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं। शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। असम के गुवाहाटी पहुंचे बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने मां कामाख्या के सामने श्रद्धा व्यक्त की है। असम के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए असम,ओडिशा, बिहार, सिक्किम जैसे राज्य मिलकर काम करेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मेरे उनके अच्छे संबंध हैं। हिमंता बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अमित शाह की पहल पर भाजपा का दामन थामा था। उस समय असम में कांग्रेस का दबदबा था और भाजपा के पास केवल पांच विधायक थे, लेकिन हिमंता सरमा ने भाजपा को पूर्वोत्तर में मजबूत करने के लिए रणनीतिक तरीके से काम किया। 2016 में भाजपा ने उन्हें नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का संयोजक बनाया।
हिमंता असम को विकास की राह पर ले जाएंगे
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार बनने पर हम बहुत खुश हैं। बीजेपी एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में चुनाव जीते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा असम को विकास की राह पर आगे ले जाएंगे।
सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी
गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- असम और यूपी की जनता बहुत खुश है क्योंकि डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में एनडीए सरकार बनी है। बीजेपी राज्य के समग्र विकास के लिए काम करती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur