सोना न खरीदें,विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं,नाकामी के सबूत : राहुल
नई दिल्ली,11 मई 2026। राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ,पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ,मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’ उन्होंने कहा, ‘12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है। क्या खरीदें,क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं।’ पीएम मोदी रविवार को कहा था, ‘आज के समय में पेट्रोल,गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं।’ पेट्रोल,गैस और डीजल बचाने के लिए हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur