Breaking News

बिलासपुर/सक्ती@रिश्वत लेते हुए एएसआई हुआ गिरफ्तार

Share


मारपीट के मामले को रफा—दफा करने के लिए मांग रहा था पैसा…
बिलासपुर/सक्ती,10 मई 2026। सक्ती जिले के थाना चंद्रपुर में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
है। आरोपी एएसआई एसएन मिश्रा पर मारपीट के एक मामले को रफादफा करने के बदले 40 हजार रुपये रिश्वत
मांग रहा था। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम बालपुर निवासी सरस्वती जायसवाल द्वारा उनके तथा परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था।कि मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने और राहत दिलाने के बदले एएसआई एसएन मिश्रा द्वारा 40
हजार रुपये की मांग की जा रही थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया,जिसमें आरोपी द्वारा पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार ०९ मई को शिकायतकर्ता को आरोपी ने चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा बुलाया। यहां दूसरी किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते समय एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खरगे के बयान पर सूरजपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Share अग्रसेन चौक पर सियासी संग्रामः भाजयुमो ने फूंका खरगे का पुतला,पुलिस से हुई झूमाझटकी-संवाददाता-सूरजपुर,26 …

Leave a Reply