Breaking News

कोलकाता@ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल बदला

Share

पूर्व सीएम की जगह 15वीं, 16वीं,17वीं विधानसभा का सीएम और तृणमूल कांग्रेस का फाउंडर लिखा

कोलकाता,09 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी बदलावों के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट किया है। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में अपने नाम के साथ मुख्यमंत्री शब्द जोड़ लिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर ममता बनर्जी ने अब अपने प्रोफाइल में खुद को तीन बार की मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने लिखा है कि वह 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रही हैं और फिलहाल, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। लेकिन उन्होंने कहीं भी ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। अब तक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स में ‘मुख्यमंत्री’ लिखा हुआ था, लेकिन हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद यह बदलाव सामने आया है। चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि पार्टी पराजित नहीं हुई बल्कि उसे साजिश के तहत हराया गया है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply