Breaking News

चेन्नई@एक्टर विजय तमिलनाडु के सीएम होंगे

Share


राज्यपाल को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा,सरकार बनाने की मंजूरी मिली
चेन्नई,08 मई 2026। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक सस्पेंस खत्म हो गया है। टीवीके चीफ और एक्टर विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है। विजय आज सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। विजय ने शुक्रवार को लोकभवन में लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को टीवीके,कांग्रेस, सीपीआई,सीपीआई(एम) और वीसीके के कुल 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। इनमें दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में कुल विधायक 107 हैं। कांग्रेस के 5 और सीपीआई,सीपीआई(एम) और वीसीके के 2-2 विधायकों के समर्थन से टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।
टीवीके समर्थकों ने
लोकभवन के सामने प्रदर्शन किया

टीवीके को बहुमत नहीं मिलने के केस में डीएमके और एआईएडीएमके में गठबंधन के बाद सरकार गठन की अटकलें हैं। टीवीके ने कहा कि अगर दोनों पार्टियों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, तो उसके सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। टीवीके समर्थकों ने शुक्रवार सुबह गवर्नर हाउस (लोकभवन) के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया। कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद डीएमके ने लोकसभा में अपने सांसदों की सीट बदलने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि गठबंधन टूटने के बाद सदन में कांग्रेस के साथ बैठना सही नहीं है।
टीवीके को सरकार बनाने के लिए बुलाने
की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को टीवीके को सरकार बनाने के लिए बुलाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता एझिलारसी ने खुद को पार्टी का सदस्य बताते हुए कोर्ट से कहा कि टीवीके को राज्य में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। ऐसे में राज्यपाल द्वारा टीवीके चीफ को सरकार बनाने के लिए न बुलाना संविधान के खिलाफ है। कोर्ट को हस्तक्षेप कर राज्यपाल को निर्देश देना चाहिए कि टीवीके को सरकार बनाने के लिए बुलाए। हालांकि टीवीके सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है कि पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में कोई अर्जी दी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने पेश की मिसाल…

Share अपने काफिले का आकार घटाया संसाधन बचत का दिया बड़ा संदेशनई दिल्ली,13 मई 2026। …

Leave a Reply