दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
बीजिंग,07 मई 2026। चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। देश की अदालत ने पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेन्हे और ली शांगफू को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई है। दोनों नेताओं के खिलाफ 2024 में जांच शुरू हुई थी, जो करीब दो साल तक चली और इसके बाद यह फैसला आया। 2018 से 2023 तक चीन के रक्षा मंत्री रहे,जबकि ली शांगफू को इसके बाद कुछ समय के लिए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों ही नेता कभी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाते थे और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइनाके प्रभावशाली सदस्य रहे हैं। जांच में सामने आया कि वेई फेन्हे पर ठेकेदारों से कमीशन लेने, महंगे गिफ्ट स्वीकार करने और अवैध संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आरोप थे।
वहीं ली शांगफू पर रक्षा ठेकेदारी प्रक्रियाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए। इन मामलों को चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा माना गया। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2012 में सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया था। तब से लेकर अब तक लाखों अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के वर्षों में 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है और कई वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी सजा मिली है।
सेना और प्रशासन में लगातार कार्रवाई
चीन सरकार का कहना है कि सेना और प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह सख्ती जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में करीब 15,000 पूर्व अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में सजा दी गई है, जिनमें कई उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur