Breaking News

पटना@बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार…..28 मंत्रियों ने ली शपथ,2 डिप्टी सीएम बनाए

Share


पीएम ने पूर्व सीएम को बुलाया,हाथ पकड़कर पास लाए,नीतीश ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखा


पटना,07 मई 2026। सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 22 दिन बाद गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, एलजेपी(आर)-2, एचएएम और आरएएम से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली है। पहली बार में निशांत कुमार,श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था। दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, खबर है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जगह दी जाएगी।
बीजेपी ने 3 चेहरों
को ड्रॉप किया

सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय,बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद का नाम शामिल है। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद मंगल पांडे को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पूर्व मंत्री नितिन नवीन की टीम में शामिल होंगे। खबर है कि मंगल पांडे को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। साथ ही यूपी चुनाव में प्रभारी भी बनाए जा सकते हैं।
युवाओं को राजनीति में आना चाहिए : चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा,‘आज से बिहार में नए युग की शुरुआत हो रही है, अगले 5 साल बिहार के लिए स्वर्णिम होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच,पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव और सम्राट चौधरी के युवा जोश वाली सरकार का एक अच्छा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है,युवाओं,निशांत कुमार को मौका मिला है। मैं हमेशा इस बात का पक्षधर रहा हूं कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए और जाति,धर्म से ऊपर उठकर विकास होना चाहिए। ‘
सम्राट कैबिनेट में सभी जातियों का
ख्याल रखा गया : जीवेश मिश्रा

बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा सम्राट कैबिनेट विस्तार की मैं सरकार को बधाई देता हूं। कैबिनेट में सभी जातियों, वर्गों को शामिल किया गया है।
नीतीश बोले…बिहार सुशासन की ऊंचाइयों को छूएगा
नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के मंत्रिमंडल विस्तार पर हार्दिक शुभकामनाएं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में सभी माननीय मंत्रीगण जनकल्याण और विकास कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नए मंत्रियों को आशीर्वाद दियाः मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘यहां सभी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नए मंत्रियों को आशीर्वाद दिया। सभी ने बिहार के विकास के लिए प्रार्थना की है। ‘


Share

Check Also

पंजाब@बीजिंगईडी रेड के बीच नौवीं मंजिल से फेंके गए कैश सीएम के ओएसडी का करीबी बताया जा रहा

Share पंजाब,07 मई 2026। मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट …

Leave a Reply