Breaking News

धमतरी@भू-माफियाओं के आतंक से त्रस्त किसान ‘न्याय दो या इच्छा मृत्यु’ की गुहार…

Share

धमतरी,06 मई 2026। धमतरी जिले के रत्ना बांधा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां भू-माफियाओं के कथित दबाव और प्रशासनिक उदासीनता से परेशान किसानों ने ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग कर दी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह या जहर सेवन जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। पीडि़त किसानों का कहना है कि रत्ना बांधा स्थित उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि तक जाने वाला लगभग 100 वर्ष पुराना रास्ता पंचवटी कॉलोनी के पीछे से गुजरता था, जिसे अब दीवार खड़ी कर बंद कर दिया गया है। इस कारण किसान न तो ट्रैक्टर या हार्वेस्टर ले जा पा रहे हैं और न ही आसानी से खेत तक पहुंच पा रहे हैं। इससे उनकी खेती और आजीविका दोनों पर गंभीर असर पड़ा है। किसानों ने आरोप लगाया है कि कुछ रसूखदार भू-माफिया और दलाल उन्हें लगातार जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि ‘जमीन नहीं बेचोगे तो रास्ता कभी नहीं खुलेगा’ जैसी धमकियां दी जा रही हैं। किसानों का साफ कहना है कि वे किसी भी हालत में अपनी जमीन नहीं बेचेंगे। किसानों के अनुसार, पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply