Breaking News

चेन्नई@तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया…कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन

Share


चेन्नई,06 मई 2026। तमिलनाडु में सरकार के गठन के लिए कांग्रेस के समर्थन के ऐलान के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का रास्ता साफ हो गया। बुधवार दोपहर को टीवीके के नेता विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजों से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है। तमिलनाडु की जनता ने इस बार एआईएडीएमके और डीएमके को हासिए पर राज्य की नई पार्टी टीवीके को व्यापक समर्थन दिया, लेकिन किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से विधानसभा में त्रिशंकु की स्थिति बन गई। ऐसे में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके को कांग्रेस ने समर्थन देकर गठबंधन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। नए घटनाक्रम में टीवीके नेता विजय ने आज राज्यभवन पहुंच कर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विजय को शॉल ओढ़ाकर बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद विजय ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देने का अनुरोध किया और समर्थन दे रहे विधायकों के पत्र भी राज्यपाल को सौंपे। राज्यपाल से मुलाकात के समय टीवीके के नेता पुस्सी आनंद, सेंगोट्टैयन और आदव अर्जुना भी मौजूद थे।


Share

Check Also

असम@असम में 11 मई के बाद बनेगी नई सरकार : हिमंता बिस्वा सरमा

Share असम,06 मई 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि …

Leave a Reply