Breaking News

रायपुर@टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से सेक्स की डिमांड

Share


फोन करके अश्लील बातें की,व्हाट्सऐप पर न्यूड तस्वीरें भेजी,गालियां दी,एफआईआर दर्ज

रायपुर,05 मई 2026। रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात नंबर से कॉल आया, शख्स महिला से उनके निजी जीवन के बारे में पूछने लगा। उससे संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज की। इसके बाद व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी। महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडि़ता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें करते हुए पीडि़ता के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और सेक्स की डिमांड की। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया। पीडि़ता के अनुसार इस घटना का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply