Breaking News

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई@ममता बोलीं…राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी

Share


हारे नहीं,हराया गया,काउंटिंग के दौरान पेट पर लात मारी,एसआईआर के बहाने 100 सीटें लूटीं
गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई,05 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए राजभवन नहीं जाएंगी। ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा…हम चुनाव हारे नहीं हैं, हराया गया है। ममता ने कहा- यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का रिजल्ट है। उन्होंने काउंटिंग सेंटर तक कब्जा कर लिया। मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। धक्का देकर बाहर निकाला। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने एसआईआर के बहाने 100 सीटें लूटीं। पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल में भाजपा ने पहली बार 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। टीएमसी सिर्फ 80 सीटें जीत सकी। 15 साल बाद ममता के हाथ सत्ता चली गई है। ममता ने कहा…इतिहास खुद को दोहराएगा। जब भाजपा केंद्र में सत्ता में नहीं रहेगी, तो उनको भी वही हालात झेलने पड़ेंगे। इतिहास खुद को दोहराएगा। जो बंगाल में हुआ,वह काला अध्याय है।
ममता ने कहा…भाजपा ने बहुत गंदे और चालाक तरीके अपनाए…
ममता ने कहा…दुःख की बात है कि इस चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और ईवीएम को लूटने में विलेन बन गए। हमने पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। एसआईआर में 90 लाख नाम हटा दिए गए थे। जब हम कोर्ट गए, तब 32 लाख नाम वापस जोड़े गए। उन्होंने बहुत गंदे और चालाक तरीके अपनाए।
ममता ने कहा…भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर गेम खेला
ममता ने कहा…चुनाव से दो दिन के पहले भाजपा ने बंगाल में लोगों की गिरफ्तारियां शुरू करवा दीं। भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर ये पूरा गेम खेल रही थी। पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर 93 लाख लोगों के नाम एसआईआर से काट दिए। ममता ने कहा- मैंने अपने जीवन में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मैं 2004 में अकेली थी,लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा।
ममता बोलीं…अब मैं आजाद चिडि़या,अपने तरीके से काम करूंगी
ममता ने कहा- मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है। अब मैं एक आम व्यक्ति की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी। अभी मेरे पास कोई पद नहीं है,इसलिए मैं एक सामान्य नागरिक हूं। मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में दिया है। इन 15 सालों में मैंने एक पैसा भी पेंशन नहीं लिया और न ही कोई वेतन लिया। अब मैं एक आजाद चिडि़या हूं, इसलिए जो काम करना है, वह मैं अपने तरीके से करूंगी।
ममता का आरोप…काउंटिंग सेंटर पर पेट और पीठ पर लात मारी
ममता ने कहा- हमें सोमवार को काउंटिंग रूम में नहीं जाने दिया गया। उन्होंने हमारे लोगों और काउंटिंग एजेंट्स को मारना शुरू कर दिया। 200 सीआरपीएफ और बाहर के गुंडों ने मारपीट की। जब मैं वहां पहुंचीं तो मेरी गाड़ी रोकी गई। DEO रणधीर ने पहले ही बता दिया था कि काउंटिंग में खेल होगा। उन्होंने हमारे एजेंट्स को काउंटिंग रूम के अंदर नहीं जाने दिया। मैं कुछ देर बाहर खड़ी रही। उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। मुझे धक्का देकर निकाला।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply