Breaking News

कोरिया@ कोरिया में प्रचंड विजय का जश्न

Share

  • सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब,गूंजे विकास और राष्ट्रवाद के नारे
  • ऐतिहासिक जीत पर झूमा कोरिया,घड़ी चौक से गांव-गांव तक जश्न का माहौल
  • जनता के विश्वास की जीत,कोरिया में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर भव्य उत्सव
  • घड़ी चौक बना जश्न का केंद्र,कोरिया में प्रचंड विजय पर उमड़ा जनसैलाब
  • बंगाल से कोरिया तक जश्न,भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
  • प्रचंड जनादेश के बाद जश्न में डूबा कोरिया,हर ओर गूंजे जयघोष


कोरिया,04 मई 2026(घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के बाद पूरे कोरिया जिले में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला,बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक से लेकर शिवपुर-चरचा,सोनहत और पटना तक कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी की चमक और मिठाइयों की मिठास के बीच यह उत्सव केवल राजनीतिक विजय तक सीमित नहीं रहा,बल्कि इसे राष्ट्रवाद,सनातन संस्कृति और विकास के प्रति जनता के भरोसे की जीत के रूप में देखा गया। कोरिया जिले में मनाया गया यह विजय उत्सव केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभावनाओं का उत्सव बन गया,हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर कार्यकर्ता की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया,यह जीत जहां एक ओर संगठन की मजबूती का प्रमाण है,वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी देती है कि देश की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।
जनता के विश्वास और सुशासन की जीत : देवेन्द्र तिवारी
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश देश की जनता के विश्वास और सुशासन की जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया, उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम,जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सनातन,राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में माहौल : कृष्णबिहारी जायसवाल
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि देशभर में सनातन संस्कृति,राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है,उन्होंने विश्वास जताया कि जहां-जहां भाजपा को जनादेश मिला है,वहां विकास का नया इतिहास रचा जाएगा, उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहा है।
बैकुण्ठपुर : घड़ी चौक बना उत्सव का केंद्र
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तेज धूप के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पार्टी के झंडों और नारों के बीच पूरा क्षेत्र मोदी है तो मुमकिन है और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और इस जीत को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर बताया, इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जीवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
शिवपुर-चरचा : ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
नगर पालिका शिवपुर-चरचा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से जीत का जश्न मनाया, ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए,वहीं आतिशबाजी ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया,यहां कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में मिली सफलता को संगठन की मजबूती और जनविश्वास का परिणाम बताया,कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,जिला मंत्री प्रदीप तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा,पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी,भाजयुमो जिला महामंत्री साक्षी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनहत : पटाखों की गूंज और मिठास से भरा माहौल
सोनहत विकासखंड मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया,यहां आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ जीत की खुशी व्यक्त की गई,मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य एवं जिला मंत्री शिव कुमारी, मनोज साहू,बालकृष्ण देवांगन,दिलीप यादव,अनिल जायसवाल,भुवन साहू,सुमित राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए।
पटना नगर पंचायत : मिष्ठान वितरण के साथ उत्सव
नगर पंचायत पटना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की, कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रविशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक विनोद साहू,उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला मीडिया सह प्रभारी वर्षा साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं का जोश बना जीत की असली ताकत
इस पूरे आयोजन में सबसे खास बात कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण रहा, चाहे तेज धूप हो या भीड़, हर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जश्न में शामिल हुआ, यह स्पष्ट रूप से दिखा कि यह जीत केवल शीर्ष नेतृत्व की नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
जीत से बढ़ी विकास की उम्मीदें…
इस ऐतिहासिक जीत के बाद आम जनता में भी विकास को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं,लोगों को विश्वास है कि आने वाले समय में क्षेत्र और देश दोनों स्तर पर विकास की गति और तेज होगी।


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply