Breaking News

धमतर्री@फायरिंग प्रैक्टिस बनी हादसा .303 राइफल फटने से जवान घायल,गर्दन के पास लगा शेल

Share


धमतर्री,04 मई 2026। जिले में फायरिंग रेंज पर अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रुद्री स्थित पुलिस लाइन के फायरिंग रेंज में सोमवार सुबह नगर सेना के जवान नियमित ट्रेनिंग कर रहे थे, तभी अचानक .303 राइफल का चैंबर फट गया। इस तकनीकी खराबी के चलते निकला मेटल शेल पास में खड़े जवान चौबे लाल टंडन के गर्दन के पीछे जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी जवानों ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, शेल गर्दन को छूते हुए कान के पीछे से निकला है और फिलहाल एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में राइफल की तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। वहीं,इस घटना के बाद पुलिस लाइन में सुरक्षा मानकों और हथियारों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply