Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला…7 आरोपी पकड़े गए,कागजों में एक्स्ट्रा शिफ्ट

Share

रायपुर,04 मई 2026। शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ्रष्टख्-श्वह्रङ्ख की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। यह घोटाला छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर किया गया था। इस मामले में्रष्टख्-श्वह्रङ्ख ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसे का भुगतान किया गया। बताया जा रहा है कि 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम का गबन हुआ है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से एजेंसियों को गलत तरीके से भुगतान किया गया। इस मामले की शुरुआत प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय) की एक कार्रवाई से हुई। 29 नवंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर में 3 संदिग्धों से 28.80 लाख कैश बरामद किए थे। जब कडि़यां जोड़ी गईं, तो पता चला कि यह पैसा कर्मचारियों के पसीने की कमाई (ओवरटाइम) का था, जिसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ अतिक्रमण बना तबाही की वजह! गाड़ा सिली नाला का चेक डैम टूटा,लाखों की जल संरचना ध्वस्त

Share प्राकृतिक जल प्रवाह में बाधा बनने से बढ़ा दबाव,ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण हटाने और …

Leave a Reply