Breaking News

पटना@ बिहार में फिर गिरा पुल…गंगा में समाया विक्रमशिला ब्रिज का हिस्सा

Share


पटना,04 मई 2026। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 1ः10 बजे पुल का एक पिलर अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे उस पर टिका स्लैब सीधे गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस और प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी थी,जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद नवगछिया और भागलपुर के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिससे हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। पुल बंद होने से यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए भारी वाहनों को घोंघा, सबौर, जगदीशपुर और कजरेली जैसे इलाकों में रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति पहले से ही खराब थी। करीब एक महीने पहले पिलर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से बड़े स्तर पर रखरखाव नहीं किया गया था,जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद है और प्रशासन स्थिति का आकलन कर आगे की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।


Share

Check Also

कवर्धा@कवर्धा में भीषण सड़क हादसा : शादी में शामिल होने जा रहे 6 में से 4 लोगों की मौत

Share कवर्धा,04 मई 2026। रायपुर से पंडरिया शादी में शामिल होने जा रहे 6 लोगों …

Leave a Reply