Breaking News

नई दिल्ली@बंगाल जीत पर मोदी बोले…गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला

Share


घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे,पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी…
नई दिल्ली,04 मई 2026। पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। 47 मिनट के भाषण में उन्होंने पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर कहा…गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।
गंगोत्री से गंगासागर
तक भाजपा : पीएम मोदी

पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कम ही कमल खिला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा-एनडीए सरकार है। 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया और काशी में जब फॉर्म भरने गया तो मेरे दिल से निकला कि न मुझे किसी ने भेजा है मां गंगा ने मुझे बुलाया है।
मोदी बोले- कम्युनिस्टों को जनता ने सरकार से बाहर किया : मोदी बोले- एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो। ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है। ये सोच का बदलाव है। ये बताता है कि विकसित होता भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। आज का भारत विकास,विश्वास,प्रगति चाहता है। ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस विपरीत दिशा में चल पड़ी है। जब पूरा देश कम्यूनिज्म से किनारा कर चुका है। लेकिन कांग्रेस उस विचारधारा को अपनाने में लगी है।

बंगाल को बदला नहीं,बदलाव चाहिए : पीएम मोदी
बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया। आज बंगाल भय मुक्त हुआ है। पहली बार डर नहीं लोकतंत्र जीता है। आज जब भाजपा जीती है तो बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए। मेरी सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइए हिंसा के इस अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें। किसने किसे वोट दिया किसे नहीं दिया उससे ऊपर उठकर काम करें।
मोदी बोले…जनता को विवाद नहीं विकास चाहिए
मोदी बोले- भारत की जनता ने इस राजनीति का जवाब दिया जनता ने बताया उसे विवाद नहीं विकास चाहिए, विभाजन नहीं साथ चाहिए। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के हर राज्य में सरकारें बनाईं। लेकिन जैसे जैसे आजादी के आंदोलन से देश आगे निकला वैसे कांग्रेस जनता का भरोसा खोती गई।
मोदी बोले…भाजपा को हर जगह जीत मिल रही…
आप दो साल के ट्रेंड देखिए हरियाणा में लगातार तीसरी बार,महाराष्ट्र में जोरदार विजय,दिल्ली में अभूतपूर्व जीत,बिहार में भी पहले से बड़ी जीत मिली। ये सफलता लोकल गवर्नेंस के चुनाव में भी दिख रही है। गुजरात के स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आए। हर चुनाव में जनता भाजपा को आशीर्वाद के नए रिकॉर्ड बना रही है। गुजरात में भाजपा को अब तक हाईएस्ट वोट शेयर मिला। ये भाजपा की गुड गवर्नेंस का बहुत बड़ा उदाहरण है।
मोदी बोले…नारी आरक्षण का विरोध करने वालों को सबक मिला
मोदी बोले- एक और महत्वपूर्ण पिलर भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया। इन नारी विरोधी दलों ने नारी शक्ति संशोधन को पास नहीं होने दिया। मैंने कुछ दिन पहले कहा था महिला आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। टीएमसी और डीएमके को बहनों बेटियों ने सजा दी। केरलम में लेफ्ट के 10 सालों के कुशासन का फायदा कांग्रेस को मिला, लेकिन अगली बार केरल की बहनें भी कांग्रेस को सबक सिखाएंगी। समाजवादी पार्टी को भी यूपी की महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा।


Share

Check Also

कवर्धा@कवर्धा में भीषण सड़क हादसा : शादी में शामिल होने जा रहे 6 में से 4 लोगों की मौत

Share कवर्धा,04 मई 2026। रायपुर से पंडरिया शादी में शामिल होने जा रहे 6 लोगों …

Leave a Reply