धर्म स्वतंत्र अधिनियम 2026 की जरूरत साबित : संतोष दास
अंबिकापुर,26 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। धर्मांतरण से जुड़े कथित 95 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी फंडिंग नेटवर्क का ईडी द्वारा खुलासा किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित डिबेट में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट श्री संतोष दास ने इसे बड़ी कार्रवाई बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित धर्म स्वातंर्त्य अधिनियम 2026 की आवश्यकता को रेखांकित किया। श्री दास ने कहा कि ईडी की यह कार्रवाई साबित करती है कि राज्य में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून जरूरी था। उन्होंने कहा कि अवैध विदेशी फंडिंग के माध्यम से समाज में अस्थिरता फैलाने और धार्मिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए धर्म स्वातंर्त्य अधिनियम महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार की एजेंसियों की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेटवर्क पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur