पार्षद मनोज गुप्ता बोले…आर्थिक तंगी से जूझ रहे निगम की आय बढ़ाने की जरूरत
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए निजी शैक्षणिक संस्थानों से टैक्स वसूली का सुझाव परिषद की बैठक में सामने आया। पार्षद मनोज गुप्ता ने यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नए राजस्व स्रोत तलाशना जरूरी है।
बैठक में पार्षद मनोज गुप्ता ने कहा कि शहर में संचालित कई निजी शैक्षणिक संस्थान बड़े स्तर पर व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे हैं,ऐसे में निगम को नियमों के तहत उनसे टैक्स वसूली पर विचार करना चाहिए। इससे निगम की आय में वृद्धि होगी और शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। प्रस्ताव पर परिषद में चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। माना जा रहा है कि प्रस्ताव लागू होने की दिशा में आगे प्रक्रिया तय की जाएगी।
पार्षद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को सफाई, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त संसाधनों की जरूरत होती है। यदि राजस्व बढ़ेगा तो आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। नगर निगम परिषद में प्रस्ताव पारित होने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर नियमों और प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur