Breaking News

अम्बिकापुर@खराब सड़कों की वर्षगांठ मनाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

Share


केक काटकर राहगीरों को खिलाया चॉकलेट,वार्डवासियों ने बारिश से पहले सड़क निर्माण की मांग उठाई
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड और कबीर वार्ड में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों की ‘वर्षगांठ’ मनाते हुए केक काटा और गड्ढों से भरे मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को केक, चॉकलेट खिलाकर पानी पिलाया। इस प्रदर्शन में दोनों वार्डों की महिला पार्षदों के विरोध में कांग्रेस की वार्ड और बूथ स्तर की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष गुरुप्रीत सिद्धू ने कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधियों की दिलचस्पी वार्डवासियों की समस्याएं दूर करने के बजाय अपनी सुविधाएं बढ़ाने में है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक पार्षद के घर तक जाने वाले मार्ग को पहले सीसी रोड बनाया गया, फिर उस पर डामरीकरण भी करा दिया गया। जबकि आम लोगों के उपयोग वाली सड़कों के गड्ढों में मिट्टी तक नहीं डाली गई। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि बारिश शुरू होने से पहले यदि सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शशिकला तिवारी, नीतू शर्मा, शीला श्रीवास्तव, सीमा सिंह, शिप्रा शर्मा, शोभा शर्मा, बसंती सिंह, ललिता यादव, मंजू सिंह, संगीता कश्यप, अंजली, रिया दास, अमानत खान, लक्ष्मण खुसरो, अजय सिंह, राजेश चौधरी, सत्यम सिंह, मनीष सिंह, रंजीत सोनकर, त्रिशांत सिंह, रविंद्र नाथ तिवारी, सोना खान, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

बालोद@ एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश

Share क्षेत्र में मचा हड़कंपबालोद,26 अप्रैल 2026 । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …

Leave a Reply