10 फरवरी को पार्षद शुभम जायसवाल ने कलेक्टर को सौंपा था ज्ञापन,हादसों पर जताई थी चिंता
अम्बिकापुर,26 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड में अवैध रूप से खुले डिवाइडरों को बंद करने की मांग पर कार्रवाई शुरू हो गई है। खुले डिवाइडरों को बंद करने का कार्य प्रारंभ होने पर नगर निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने सरगुजा कलेक्टर का आभार जताया है। पार्षद शुभम जायसवाल ने 10 फरवरी को सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रिंग रोड पर खुले डिवाइडरों को बंद कराने की मांग की थी। ज्ञापन में कहा गया था कि शहर में कई स्थानों पर डिवाइडर अवैध रूप से खुले होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने बताया था कि नमना कला क्षेत्र के एक निवासी की मौत भी खुले डिवाइडर को क्रॉस करते समय हो गई थी। इसके बाद आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। अब प्रशासन द्वारा खुले डिवाइडरों को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर पार्षद शुभम जायसवाल ने कहा कि यह निर्णय अंबिकापुर की जनता के हित में है और इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur