Breaking News

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share


अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार सिम्मी सोनी (11) निवासी रायपुर, अपनी मां के साथ गर्मी की छुट्टियों में अंबिकापुर के घुटरापारा स्थित नानी के घर आई थी। शनिवार दोपहर वह अपने मामा विनित सोनी (37) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मणिपुर थाना क्षेत्र के मेन्ड्राकला नदी में नहाने गई थी।
बचाने के प्रयास में हुई दो मौतें
नहाने के दौरान सिम्मी और मामा के बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। विनित सोनी ने किसी तरह अपने बच्चों को बचा लिया, लेकिन भांजी को बचाने के प्रयास में वह खुद भी गहरे पानी में डूब गया। इस दौरान सिम्मी भी पानी में समा गई।
अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित : घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ बबूल के पेड़ से टकराई बाइक

Share युवक की मौके पर मौतअम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। तेज रफ्तार का कहर एक बार …

Leave a Reply