Breaking News

अम्बिकापुर@ मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर गुरुद्वारा में मत्था टेका

Share


प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास
अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा जैसे पवित्र स्थल सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देते हैं। समाज में समरसता और सहयोग की भावना ही विकास का सच्चा मार्ग है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मंत्री श्री अग्रवाल का स्वागत किया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply