Breaking News

लखनपुर@ 27 को गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Share

लखनपुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को लखनपुर तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौमाता की रक्षा करना और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है।
कई मांगों को लेकर होगा ज्ञापन सौंपना : संस्थान की ओर से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम : प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय लखनपुर में यह ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और गौमाता की रक्षा के लिए इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply