Breaking News

अम्बिकापुर@संकल्प जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस

Share

एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं,नए शैक्षणिक सत्र की घोषणा

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। संकल्प जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी, अंबिकापुर ने अपना प्रथम स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया। कार्यक्रम में संस्थान की एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया गया तथा आगामी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय गोयल एवं डॉ. अक्षय गोयल रहे। समारोह में प्रबंधन, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।
कई रोजगारपरक कोर्स का सफल संचालन : इस अवसर पर डॉ. अक्षय गोयल ने बताया कि अकादमी ने अपने पहले वर्ष में मेडिकल नर्सिंग असिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, फ्लेबोटोमी टेक्नीशियन, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, फार्मेसी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट, एक्स-रे टेक्नीशियन, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सहित कई सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन संस्थान की सफलता का प्रमाण है।
हेल्थकेयर सेक्टर में युवाओं के लिए बेहतर अवसर : मुख्य अतिथि डॉ. संजय गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की बड़ी मांग है। कौशल आधारित शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने संस्थान के विजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों की सराहना की।
मई से शुरू होगा नया सत्र : संस्थान ने वर्ष 2026 के नए शैक्षणिक सत्र (सीजन-1) की घोषणा भी की, जो मई 2026 से प्रारंभ होगा। इसमें विभिन्न रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय सिंह, राकेश कोठारी, अखिलेश मिश्रा एवं भूपेश देवांगन उपस्थित रहे। अंत में केक कटिंग और अतिथियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Share

Check Also

अंबिकापुर@फर्स्ट एसी में फ्लश खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई: पत्रकार सुमित सिंह ने उठाए रेलवे व्यवस्था पर सवाल

Share अंबिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। देश में आधुनिक रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply