Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर में कलयुगी बेटे की करतूत बाइक विवाद में मां की हत्या दरवाजे के सामने सो रही थी मां

Share

बाइक अंदर नहीं जा पाने पर बेटे ने उतारा मौत के घाट
सूरजपुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामूली बाइक विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरवाजे पर सो रही थी मां, बेटे को आया गुस्सा : जानकारी के अनुसार, घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के बैगापारा गांव की है। बताया जा रहा है कि मां सोमारी बाई अपनी बेटी के साथ घर के दरवाजे के सामने जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे बेटा सुखलाल घर पहुंचा। दरवाजे के सामने मां को सोता देख वह गुस्से में आगबबूला हो गया, क्योंकि उसकी बाइक घर के अंदर नहीं जा पा रही थी।
लकड़ी से सिर और चेहरे पर किया हमला : गुस्से में आरोपी बेटे ने दरवाजा बंद करने वाली लकड़ी के हटके से मां के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोपी ने घायल मां का इलाज कराने के बजाय उसे घर में ही छोड़ दिया।
बहन को भी दी धमकी : बताया जा रहा है कि जब बहन मां को बचाने और मदद बुलाने बाहर जाने लगी तो आरोपी ने उसे भी धमकाया कि अगर किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा। डर के कारण बहन चुप रही।
दो दिन बाद हुई मौत,पुलिस ने किया गिरफ्तार : घटना के दो दिन बाद जब मां की हालत बिगड़ गई तो उसकी मौत हो गई। इसके बाद बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी सुखलाल (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
इलाके में सनसनी,लोगों में आक्रोश : मां की हत्या जैसी घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply