Breaking News

दुर्ग-भिलाई@कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटे को 32 बार चाकू गोदकर मारा

Share


घर आई युवती ने पहले खाना मांगा, फिर किया वार,पति से था अफेयर

दुर्ग-भिलाई,25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती ने घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के स्भ्स्न कॉलोनी का है। इस हमले में 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक ललितेश यादव स्भ्स्न में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। उसका युवती से अफेयर था। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। ललितेश ने अपने बयान में बताया कि युवती से वह अटैच था,युवती उससे शादी करने की जिद कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पति घर पर नहीं था,तभी किया हमला : आरक्षक ललितेश 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आया हुआ था। शनिवार (25 अप्रैल) सुबह घर पर पत्नी रीना यादव,एक बेटी तानिया (11),दूसरी बेटी नैना (12) और 9 साल का बेटा आदित्य घर पर मौजूद थे। पति रेलवे स्टेशन गया था।
बेटियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान : बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मां ने आरोपी युवती का पैर पकड़ा और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11) किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही,जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवती को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।
आरक्षक और युवती की शादी की चर्चा : पड़ोसियों के अनुसार चर्चा है कि,आरक्षक और युवती ने शादी कर ली थी। फेसबुक के जरिए दोनों मिले थे। आरक्षक ने ही उसे दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। शनिवार सुबह 6ः30 बजे युवती सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह 8 बजे तक यह पूरी वारदात हुई है।
पत्नी ने कॉल कर महिला के बारे में जानकारी दी…
पति ने बातचीत में कहा कि, कल हमारी मैरिज एनिवर्सरी थी। फैमिली को यूपी भेजना था, जिसके लिए शनिवार सुबह वह रिजर्वशन कराने गया था। इस दौरान युवती उसके घर पहुंची थी। पत्नी ने कॉल कर इसकी जानकारी दी।
युवती ने खाना मांगा,पूरी सब्जी खाई
घर आई युवती ने आरक्षक की पत्नी से खाना मांगा। पत्नी किचन में गई और एक रात पहले का बना पूरी सब्जी लाकर दी। युवती खाना खा ही रही थी। इस दौरान पत्नी अपने काम में व्यस्त हो गई। इसी समय एक बेटी नहाने गई थी, दूसरी पूजा कर रही थी, जबकि बेटा सोया हुआ था। तभी युवती ने चाकू से पहले सोये हुए बेटे पर हमला किया, फिर पत्नी पर वार किया। आवाज सुनकर दोनों बेटियां बाहर निकली। एक ने आसपास के लोगों को बुलाया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@फर्स्ट एसी में फ्लश खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई: पत्रकार सुमित सिंह ने उठाए रेलवे व्यवस्था पर सवाल

Share अंबिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। देश में आधुनिक रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply