Breaking News

जशपुर@ जशपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share


उड़ीसा से आ रहा 49 लाख रुपये का गांजा जब्त,
नाबालिग समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
जशपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जशपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाया जा रहा करीब 49 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप जिले में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 49 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तस्करी का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply