Breaking News

अम्बिकापुर,@ जिले में पेट्रोल,डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त

Share

अफवाहों से दूर रहने की अपील…
अम्बिकापुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं पर्याप्त है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रहण न करें। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया है कि तेल कंपनियों से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। राज्य स्तर पर भी इन आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित खबरों को निराधार बताया गया है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरगुजा जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने की आवश्यकता नहीं है। जिले में वर्तमान में 77 पेट्रोल/डीजल पंप एवं 17 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply