
तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई कार,6 युवक
सुरक्षित निकले,एक की इलाज में देरी से गई जान
अम्बिकापुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे बांकी डेम में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। कार में सात युवक सवार थे। हादसे में एक युवक कार के अंदर फंस गया,जिसे साथियों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला,लेकिन इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अमईयापारा निवासी करिमन राजवाड़े (45) गांव के अन्य युवकों के साथ घूमने निकला था। छोटू सिंह की कार में करिमन,गुड्डू, सुखलाल,मोहन,राहुल सहित कुल सात लोग सवार थे। घर से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बांकी डेम में जा गिरी। हादसे के बाद छह युवक किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि बीच में बैठा करिमन कार में ही फंसा रह गया। साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।
अस्पताल ले जाने में हुई चूक
घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय साथी उसे घर ले गए, जहां पहले उसके कपड़े बदले गए। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur