Breaking News

हजारीबाग@झारखंड के हजारीबाग जिले में मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो सहित चार नक्सली ढेर

Share


हजारीबाग,17 अप्रैल 2026। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम),महिला नक्सली नताशा (एस जेडसीएम),एरिया कमांडर बुधन करमाली (एसी) और रंजीत गंझू(एसी) शामिल है। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में हुए इस संयुक्त ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस शामिल थी। सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं। इनमें 2 एके 47 राइफल, एक इंसास राइफल शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान नक्सलियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से घंटों चली मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply