Breaking News

नई दिल्ली@मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम, 528 सांसदों ने वोट डाला

Share


महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा…पक्ष में 298,विपक्ष में 230 वोट पड़े
नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल संसद में गिर गया। बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले। बिलों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बहुमत नहीं मिलने से ये बिल पास 54 वोट से गिर गया। 11 साल के शासन में यह पहला मौका जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने एक घंटा स्पीच दी थी। कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। विपक्ष अगर वोट नहीं देगा तो बिल गिर जाएगा। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है। इन संशोधित बिलों पर लोकसभा में 21 घंटे चर्चा हुई। कुल 130 सांसदों ने अपने विचार रखें, इनमें 56 महिला सांसद थीं।
शाह बोले…विपक्ष बिना सोचे-समझे बस विरोध कर रहे हैं…
शाह ने कहा…विपक्ष ने अच्छा बुरा सोचे बिना मोदी जी जो करे रहे हैं,उसका विरोध करने का ठान लिया है। देश की माताओं बहनों के लिए आरक्षण आ रहा है तो लग रहा था विरोध नहीं होगा। लेकिन हो रहा है। मैं अभी बताया कि 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित हुआ लेकिन आज कांग्रेस पीछे हट रही है। इसके दो ही कारण हैं-क्योंकि बिल मोदी जी ला रहे हैं और क्रेडिट उन्हें मिलेगा। मोदी जी ने उन्हें एड देकर क्रेडिट देने का कह दिया फिर भी ये नहीं मान रहे हैं। हमारे नेता ने कहा कि अंतरआत्मा की आवाज से वोट करिए। अंतरआत्मा की आवाज का नारा इंदिरा जी का है। यहां आत्मा ही नदारद है। चुनाव में जहां जहां जाओगे,महिलाओं का आक्रोश फेस करना पड़ेगा। शाह ने कहा…हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता कि महिलाओं को प्रस्थापित करने के लिए,उनकी हिस्सेदारी देने के लिए जिसका भी सामना करना पड़े।

यह सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा से महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के गिरने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा ‘आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33′ आरक्षण देने के बिल को गिरा देना,उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।’ उन्होंने लिखा ‘अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33′ आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहां नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में,बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।’
राहुल बोले…हमने संविधान पर हुए इस हमले को हरा दिया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा,हमने संविधान पर हुए इस हमले को हरा दिया है। हमने साफ तौर पर कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है,बल्कि यह भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने का एक तरीका है।
रवि किशन बोले…संघर्ष में पत्नी ने दिया साथ,इसलिए करता हूं सम्मान
भाजपा सांसद रवि किशन ने अपनी पत्नी को लेकर कहा कि उनके राजनीतिक प्रचार से लेकर जमीनी समर्थन तक में उनकी पत्नी की अहम भूमिका रहती है। रवि किशन ने कहा कि ‘मेरा प्रचार भी मेरी पत्नी करती हैं। मेरा एक डेढ़ लाख वोट पत्नी लाती हैं। मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं। क्यों न छुएं उसने मेरी गरीबी और स्ट्रगल में साथ दिया। हालांकि वो छूने नहीं देती मैं उनके सोते हुए पैर छू लेता हूं।’ उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा ‘यहां लोग अपने गार्डन की कहानी सुनाकर चले गए। पीएम का अपमान कर गए।
संसद परिसर में एनडीए
की महिला सांसदों का प्रदर्शन

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पारित नहीं हो पाने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। महिला आरक्षण से जुड़े इस विधेयक के असफल रहने पर सांसदों ने नाराजगी जताई और इसे महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।
महिलाएं कांग्रेस को माफी नहीं करेंगी : रवि शंकर प्रसाद
बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस पार्टी, खासकर राहुल गांधी हर चीज का विरोध करते हैं। आज जब मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। तब वे (विपक्ष) इसका विरोध कर रहे हैं। यह साफ है कि वे ‘नारी वंदन’ और महिलाओं के प्रतिनिधित्व के खिलाफ हैं। देश की महिलाएं उन्हें माफ नहीं करेंगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply