Breaking News

हैदराबाद@आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी जिले में गैस सिलेंडर फटने से चार मजदूरों की मौत,18 घायल

Share


हैदराबाद,15 अप्रैल 2026। आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले (पुट्टापर्थी) के कम्मरावरिपल्ली गांव में एक रिहायशी मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में दो मकान ढह गए और कई अन्य मकानों को नुकसान भी हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले के कदीरी मंडल के गांव कम्मरावरिपल्ली गांव में एक मकान में तेलंगाना के मजदूर खाना बना रहे थे। तभी 12ः30 बजे के करीब अचानक गैस के सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इनता जबरदस्त था कि दो मकान ढह गए और आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक एस. सतीश ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply