Breaking News

तमिलनाडु@तमिलनाडु में बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र

Share


किसानों को 9 हजार,महिलाओं को 2 हजार मासिक सहायता,मुफ्त के 3 सिलेंडर का वादा

तमिलनाडु,14 अप्रैल 2026। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपने वादों और योजनाओं को जनता के सामने रखना शुरू कर दिया है। इस राज्य में हर चुनाव में घोषणापत्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। इसी क्रम में बीजेपी ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्टो जारी किया, जिसमें महिलाओं, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सुरक्षा पर रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की मदद दी जाएगी।
हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे : बीजेपी के मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये के साथ हर साल 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है, जिससे घरेलू खर्च कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पात्र महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई है। महिला समूहों को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों, सेल्फ हेल्प ग्रुप और एमएसएमई से जुड़ी महिलाओं को 50 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में 20′ खरीद इन महिला समूहों से करने की अनिवार्यता भी तय करने की बात कही गई है।
किसानों को मिलेगें 9 हजार रुपये : किसानों के लिए भी बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में बड़ा वादा किया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये की सालाना सहायता में 3000 रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप देने की घोषणा की है। इससे किसानों को कुल 9000 रुपये की मदद मिलने की बात कही गई है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी।


Share

Check Also

चंडीगढ़@पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार,ईडी की छापामारी के बाद अरेस्ट

Share चंडीगढ़,09 मई 2026। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ …

Leave a Reply