कार्यकर्ता बोले… आपका फैसला गलत,दिल्ली में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए नेता…
पटना,10 अप्रैल 2026। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान बिहार एनडीए नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। संजय झा ने सिग्नेचर करने के लिए उन्हें पेन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, हो गया.. चलें…। जिसपर फोटो सेशन के लिए रूकने को कहा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं, जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम नीतीश कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान संजय झा और ललन सिंह भी मौजूद थें। इसके बाद सीएम पटना के लिए रवाना हो गए हैं।
खरमास के बाद बिहार में नई सरकार
बताया जा रहा कि नीतीश कुमार शुक्रवार शाम को ही पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सीएम नीतीश अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए सीएम पर मुहर लगेगी। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर सीएम नीतीश ने कहा, ‘अब यहीं रहूंगा। बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा। 20 सालों तक बिहार में बहुत काम किया है, आगे भी काम जारी रहेगा।’ इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पटना आना-जाना भी जारी रहेगा।’ जेडीयू सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा। इस हिसाब से जदयू को पहली बार डिप्टी सीएम पद मिल सकता है। पार्टी के 2 डिप्टी सीएम हो सकते हैं।
कार्यकर्ता बोले…आपके फैसले का विरोध करते है
वहीं दिल्ली में नीतीश कुमार के सामने नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोग आपके फैसले का विरोध करते हैं। साथ ही कहा, निशांत को सीएम बनाए,संजय झा को सीएम बनाए, ललन सिंह को सीएम बनाए,लेकिन किसी और को नहीं। इससे पहले सुबह दिल्ली में उनसे मिलने बिहार के बड़े नेता पहुंचे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने सुबह मुलाकात की। फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,मंत्री अशोक चौधरी और मदन सहनी ने मुलाकात की। इधर,केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर सोशल मीडिया पर लिखा-‘बिहार विल मिस यू नीतीश जी।’ जबकि राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा..आज से बिहार में उनकी सेवा समाप्त होती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur