Breaking News

अम्बिकापुर@जनदर्शन का समय बढ़ाने की मांग,ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 अप्रैल 2028 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के समय को लेकर ग्रामीणों में असंतोष देखने को मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जनदर्शन का समय बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान में जनदर्शन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है, जो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। जिले का भौगोलिक क्षेत्र व्यापक होने के कारण कई ग्रामीण समय पर जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वे कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं, तब तक जनदर्शन समाप्त हो चुका होता है, जिससे उनकी समस्याएं प्रशासन तक नहीं पहुंच पातीं।
इस स्थिति को देखते हुए मांग की गई है कि जनदर्शन का समय पूर्व की भांति दोपहर 3 बजे तक बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि समय सीमा कम होने से कई जरूरतमंद लोग अपनी समस्याओं के समाधान से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply