Breaking News

रायपुर@रायपुर पुलिस कमिश्नर ने 22 निरीक्षकों का किया तबादला

Share


अजय झा को तेलीबांधा,शक्ति को मौदहापारा की जिम्मेदारी,राजेश सिंह संभालेंगे यातायात
रायपुर,06 अप्रैल 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 22 निरीक्षकों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, आर.ए. केंद्र में पदस्थ जितेन्द्र जायसवाल को थाना खमतराई, अजय झा को तेलीबांधा और शक्ति सिंह को मौदहापारा भेजा गया है। वहीं, रितेश मिश्रा को आजाद चौक थाने की जिम्मेदारी दी गई है। टिकरापारा थाने में पदस्थ विनय सिंह बघेल को पुरानी बस्ती स्थानांतरित किया गया है, जबकि राजेश कुमार मर्दे को टिकरापारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कबीर नगर से शिव नारायण सिंह को पंडरी थाना, गौतमचंद्र गवड़े को डीडी नगर, दीपेश कुमार सैनी को देवेंद्र नगर भेजा गया है। पंडरी थाना में पदस्थ स्वराज त्रिपाठी को गोलबाजार और आजाद चौक के अजीत सिंह राजपूत को सरस्वती नगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आर.ए. केंद्र से गगन बाजपेयी को कबीर नगर और अजरूद्दीन को राजेंद्र नगर थाना भेजा गया है। वहीं, खमतराई के राजेश कुमार सिंह और अजाक थाना के मनोज साहू सहित कई अधिकारियों को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@350 बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, अवैध स्लाइडर हटाए; 5.50 लाख का जुर्माना

Share रायपुर 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा …

Leave a Reply