Breaking News

रायपुर@कांग्रेस पदाधिकारियों पर सरकारी-जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के आरोप,जांच शुरू

Share


रायपुर,04 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग इलाके में सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों पर लगे हैं, जिन पर पंचायत स्तर से जमीन का पट्टा बनाकर उसे अपने लोगों के नाम कराने का आरोप है। मामले की शिकायत मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में की गई है और प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोढ़ी में सरकारी जमीन को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। आरोप है कि पंचायत के प्रस्ताव के जरिए शासकीय जमीन को निजी नामों पर दर्ज कर दिया गया और बाद में उसकी खरीदी-बिक्री भी की गई। बीजेपी का दावा है कि इस पूरे मामले में पंचायत के तत्कालीन सचिव, सरपंच और उपसरपंच की भूमिका संदिग्ध है और उन्होंने मिलकर जमीन का अवैध आवंटन किया। बीजेपी प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच गोपाल धीवर, जो अभी कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी हैं, ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि गोपाल धीवर ने अपनी पत्नी,जो जनपद सदस्य हैं,के जरिए जमीन से जुड़ा प्रस्ताव पास करवाया। आरोप है कि प्रगति मिश्रा के नाम करीब 4 एकड़ सरकारी जमीन दर्ज कर दी गई। साथ ही, कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा को 20 साल से कब्जा दिखाकर जमीन आवंटित कर दी गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply