महिला उत्पीड़न के मामले मे आरोपी गिरफ्तार
अम्बिकापुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)। प्रार्थिया थाना गांधीनगर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि चोपड़ाकॉलोनी विश्रामपुर जिला सूरजपुर निवासी अमन कुमार सिंह पिछले तीन वर्ष से प्रार्थिया को लगातार प्रताडि़त कर रहा है। प्रार्थिया द्वारा पूर्व मे अमन कुमार सिंह के विरूद्ध थाना गंज जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 95/25 एवं थाना गांधीनगर में अपराध 559/25 व 603/25 दर्ज करायी थी, उन अपराधो में जमानत प्राप्त करने के बाद से अमन कुमार सिंह प्रार्थिया को लगातार प्रताडि़त कर रहा है। अमन कुमार सिंह प्रार्थिया को आते जाते समय रास्ता रोककर गाली गलौज करता है। इसके अलावा पीडि़ता को कॉल कर केस वापस नही लेने पर जान से मारने धमकी देते हुये गाली गलौज करता हैं। अमन कुमार सिंह द्वारा प्रार्थिया के नाम से बनाये फर्जी और अपने नाम से बनाये ईमेल आईडी के माध्यम से प्रार्थिया एवं अन्य लोगों को प्रार्थिया का आपत्तिजनक फोटो भेज कर धमकी दे रहा है। मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 158/26 धारा धारा 296, 351(3),126(2),75 (द्ब1), 76 भारतीय न्याय संहिता, 67.67 (ए) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया का कथन लेख कर प्रार्थिया द्वारा प्रस्तुत किये गए दस्तावेज का अवलोकन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अमन कुमार सिंह की तलाश कर हिरासत में लेकर थाना लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अमन कुमार सिंह आत्मज विजय कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी चोपड़ाकॉलोनी थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, प्रकरण के आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त अपना मोबाईल, सिम एवं किपैड मोबाईल एवं सिम जप्त किया गया है। पूर्व मे पंजीबद्ध प्रकरणों में जमानत प्राप्त करने के बाद आरोपी पुनः बार बार अपराध घटित किया है आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करने का सबुत पाये जाने से प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur